पीएचई दफ्तर में लगी बराक ओबामा की तस्वीर, अधिकारी ने कहा उनके विचार करते हैं प्रेरित

पीएचई दफ्तर में लगी बराक ओबामा की तस्वीर, अधिकारी ने कहा उनके विचार करते हैं प्रेरित

दमोह, गणेश अग्रवाल

जिला मुख्यालय की पीएचई विभाग में जिला अधिकारी अहिरवार के कार्यालय के अंदर लगी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की फोटो और उनके लिखे विचार जिले में चर्चा का विषय बने हुए हैं।वही ओबामा की लगी फोटो और उनके विचार पर एचएल अहिरवार का कहना है कि वह उनके विचारों से प्रेरित है और यही कारण है कि यह चित्र उनके दफ्तर में लगा हुआ है।

वहीं दीवार पर लगे चित्र पर यह विचार लिखा गया है कि “यदि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हमारे देश में पैदा हुए होते तो हम उन्हें सूर्य कहते, एक ऐसा सूर्य जिसने राजनीतिक सामाजिक और धार्मिक तौर पर संपूर्ण विश्व को अपने ज्ञान से प्रकाशित किया है”। साथ ही चित्र में बाबासाहेब के चित्र को सम्मिलित किया गया है।

वही जिला अधिकारी अहिरवार बताते हैं कि पूर्व राष्ट्रपति ओबामा भारत के संविधान के निर्माता डॉक्टर साहब से इतने प्रभावित थे कि वह उन्हें अक्सर याद करते हैं। साथ ही उनके विचारों को अपने भाषणों में शामिल भी करते हैं । समय-समय पर ओबामा ने बाबा साहब इस संदेश को पूरे विश्व में प्रचारित करने का भी काम किया हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews