अपहरण कांड में पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, निकाला जुलूस

अपहरण कांड में पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, निकाला जुलूस

मंदसौर, राकेश धनोतिया। मंदसौर के गरोठ क्षेत्र के मेलखेड़ा में कुछ दिन पहले हुए अपहरण कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों का जुलूस भी निकाला। जमीन विवाद के मामले को लेकर विगत दिनों मेलखेड़ा के दो युवकों को लगभग 8 आरोपियों ने अपहरण कर उनपर जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद पिकअप वाहन में छोड़कर भाग गए थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews