मास्क,हेलमेट नहीं पहनने वालों पर चलानी कार्रवाई के बीच गाड़ी सवार के लिए थाना प्रभारी ने बजाई तालियां

मास्क,हेलमेट नहीं पहनने वालों पर चलानी कार्रवाई के बीच गाड़ी सवार के लिए थाना प्रभारी ने बजाई तालियां

बुरहानपुर, शेख रईस। बुराहनपुर जिले में पुलिस कप्तान राजेश लोध के दिशा निर्देश अनुसार बिना हेलमेट और मास्क लगाए घूम रहे लोगों पर चलानी कार्रवाई की जा रही है।

शिकारपुरा क्षेत्र के प्रतापपुरा में शिकारपुरा थाना प्रभारी राजेश दुबे के नेतृत्व में टीम ने दल बल के साथ चलानी कार्रवाई को अंजाम दिया। लेकिन इस दौरान एक वाकिया ऐसा हुआ कि जिसकी तारीफ में थाना प्रभारी राजेश दुबे ने स्वयं एवं वहां मौजूद लोगों से तालियां बजा कर वाहन चालक की हौसला अफजाई की।

थाना प्रभारी राजेश दूबे ने बताया कि इतने दिनों में पहली बार किसी वाहन चालक को उसके साथी सवारी के साथ हेलमेट लगा हुआ पाया, जिससे वाहन चालक भी सुरक्षित रहेंगे साथ ही सवारी भी किसी घटना दुर्घटना से महफूज रहेगी।

थाना राजेश दुबे ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में हेलमेट पहनने एवं मास्क को लेकर कार्रवाई सतत जारी रहेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews