पुलिस की छात्राओं को धमकी- हंगामा खत्म करो नही तो भविष्य बर्बाद कर देंगे, VIDEO VIRAL

police-threatens-hostel-students

सागर।

मध्यप्रदेश के सागर जिले में गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान छात्राओं का पुलिस से विवाद हो गया । बात इतनी बढ़ी कि पुलिस ने छात्राओं को एफआईआर दर्ज कर कैरियर खराब करने की धमकी दे डाली।बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस दौरान गाली-गलौच भी की।अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे है।

दरअसल, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय ने छात्राओं को परीक्षा के दो महिने पहले हॉस्टल खाली करने की योजना बनाई। जिसका छात्राएं विरोध कर रही है।छात्राओं का कहना है कि बारिश का मौसम है और दो महिने बाद एक्जाम शुरु होने वाले है, ऐसे में हम हॉस्टल खाली करके कहां जाएंगें। इसी के चलते   गुरुवार को छात्राओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।भारी शोर शराबे के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान छात्राएं महिला पुलिस से भी उलझ गईं। छात्राओं के तेवर को देखते हुए सिविल लाइन टीआई ने भी अल्टीमेटम दे दिया और कहा कि हंगामा खत्म कर दो नहीं तो एफआईआर दर्ज करके भविष्य बर्बाद कर देंगे।इस दौरान उन्होंने छात्राओं को मारने के  लिए हाथ भी उठाया लेकिन एक छात्रा ने रोक लिया। इसके बाद टीआई और अन्य महिला पुलिस कर्मी छात्राओं को कोसती रही ।

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खडे हो रहे है।  वही सोशल मीडिया पर भी छात्रों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और इस रवैया को सरासर गुंडागर्दी बताया है। इधर,  छात्राओं का कहना है आश्वासन से काम नहीं चलेगा, विश्विद्यालय प्रबंधन लिखित में कार्रवाई करेगा तभी आंदोलन खत्म किया जाएगा।इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews