Road Accident : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत

राजस्थान

खंडवा, सुशील विधानी। जिले के हर्ष क्षेत्र में  सड़क दुर्घटनाओं  (road accident) का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। कल एक बारात में 6 लोगों की मौत हो गई थी, आज 4 तारीख सुबह 09:30 फिर एक दर्दनाक दुर्घटना खण्डवा जिले के हरसुद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली झूमरखली गांव के पास हुआ, जहां पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।

डंपर ने बाइक सवार को रौंदा

ये टक्कर इतनी भयावह थी कि, दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को 90 फिट तक घसीटते हुए ले गया। घटनास्थल पर ही दोनों युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक निवासी रायपुर गांव के थे, मृतक हरसुद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची 108 की टीम पायलट मोहम्मद रफीक सीगड़ emt राहुल वर्मा हरसूद थाना क्षेत्र की घटना पर पहुंचे और जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

हालांकि इस दौरान भागने का प्रयास कर रहे डंपर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews