जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा में पास नहीं होने से हैं नाराज

जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा में पास नहीं होने से हैं नाराज

जबलपुर, संदीप कुमार।जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के B.Ed के छात्रों ने विश्वविद्यालय के गेट के सामने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। विश्वविद्यालय से B.Ed कर रहे कुछ छात्र परीक्षा में पास नहीं हो सके हैं। इस वजह से नाराज छात्रों ने विश्वविद्यालय की गेट के सामने प्रदर्शन किया और परीक्षा व्यवस्था को सुधारने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि उनमें से कई छात्रों को महज एक नंबर से फेल कर दिया गया जो कि विश्वविद्यालय के नियमों के खिलाफ है। उन्होंने इस संबंध में परीक्षा कंट्रोलर से चर्चा भी की थी लेकिन उन्हें एक नंबर का ग्रेस नहीं दिया गया। इस वजह से अब वे दोबारा परीक्षा देने के लिए मजबूर है।

छात्रों का आरोप है कि इस बहाने विश्वविद्यालय छात्रों से रिटोटलिंग और परीक्षा कापी के री चेक अप के नाम पर फीस वसूली जाती है, लेकिन एक नंबर के अंतर को पूरा नहीं किया जाता है। छात्रों ने मांग की है कि जो छात्र एक नंबर कम रह जाने की वजह से फेल कर दिए गए हैं उन्हें पास किया जाए।इस संबंध में उन्होंने दीवार पर एक ज्ञापन भी चस्पा किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews