इस जिले की नगर परिषद ने हासिल किया राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वे में प्रथम स्थान, कलेक्टर ने दी बधाई

इस जिले की नगर परिषद ने हासिल किया राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वे में प्रथम स्थान, कलेक्टर ने दी बधाई

देवास , सोमेश उपाध्याय

राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान-2020 के पुरस्कार की घोषणा आज गुरुवार को भारत सरकार के केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने वर्चुअल स्वच्छता महोत्सव के माध्यम से पुरस्कारों की घोषणा की, जिसमें देवास जिले की नगर परिषद कांटाफोड़ को प्रथम स्थान मिला। यह पुरस्कार काटाफोड़ नगर परिषद को पश्चिमी जोन की 25 हजार की जनसंख्या श्रेणी में सबसे तेजी बढ़ते शहर का खिताब के रूप में मिला है। देवास जिले की नगर परिषद कांटाफोड़ को प्रथम पुरस्कार मिलने पर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने सभी नगर‍वासियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद कांटाफोड़ सतीश घावरी ने बताया कि उज्जैन संभाग को स्वच्छता अभियान 2020 के अन्तर्गत तीन पुरुस्कार प्राप्त हुये है, जिसमें नगर निगम उज्जैन, रतलाम और देवास जिले की नगर परिषद कांटाफोड़ को अलग-अलग श्रेणियों में पुरुस्कृत किया गया। गतवर्ष 2019 में स्वच्छता सर्वेक्षण में कांटाफोड नगर परिषद को 779वां का स्थान प्राप्त हुआ था।

उन्होंने बताया कि उज्जैन संभाग के संयुक्त संचालक सुरेश रेवाल के नेतृत्व में नगर परिषद कांटाफोड़ के सफाई मित्रों के निरंतर प्रयासों से और नगर वासियों के सहयोग से वर्ष 2020 में नगर परिषद कांटाफोड़ ने इस स्वच्छता अभियान प्रथम स्थान दर्ज कर एक लंबी छलांग लगाई, जिसके फलस्वरूप पुरूस्कार वितरणमें केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नगर परिषद कांटाफोड़ को प्रथम पुरस्कार दिया। साथ ही उन्होंने सभी की प्रशंसा की, उन्होंने नगर वासियों से आह्वान किया है कि इस साल होने वाली स्वच्छता सर्वेक्षण में सहयोग प्रदान करें।

वीडियो कांफ्रेसिंग में उज्जैन संभाग के संयुक्त संचालक सुरेश रेवाल, सहायक परियोजना अधिकारी स्मिता रावल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद कांटाफोड़ सतीश घावरी, निकाय के स्वच्छता सलाहकार आतिश राजोरे, पवन उपाध्याय उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews