IAS गौरी सिंह का VRS मंजूर, अब अंतरराष्ट्रीय संस्था में करेंगी काम

IAS गौरी सिंह का VRS मंजूर, अब अंतरराष्ट्रीय संस्था में करेंगी काम

भोपाल।

आईएएस गौरी सिंह की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय से हरी झंड़ी मिलने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने उनके वीआरएस के आवेदन को मंजूर कर लिया है, जिसके बाद आज उनकी नौकरी का आखरी दिन है।  वे 31 दिसंबर के बाद अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी (इरीना) से जुड़ने जा रही हैं।गौरी सिंह ने करीब एक महीने पहले VRS के लिए आवेदन दिया था।

दरअसल IAS  गौरी सिंह ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मांग की थी, सामान्य प्रशासन विभाग ने उनके आवेदन को मंजूर कर लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसके आदेश सोमवार को जारी कर दिए गए थे, हालांकि गाैरी सिंह की सेवानिवृत्ति में करीब पौने चार साल का समय बाकी है, लेकिन उन्होंने नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय संस्था में काम करने का रास्ता चुना है।

गौरी सिंह अब अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा एजेंसी (इरीना) के साथ काम करेंगी। इस एजेंसी के साथ वह 2010 से 2014 के बीच भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने करीब 30-40 दिन पहले इरीना में काम करने संबंधी सूचना सामान्य प्रशासन विभाग को दी थी। इसके पहले वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए भी प्रयासरत थीं, लेकिन सूचीबद्ध नहीं होने की वजह से पेंच फंस गया था। गौरी सिंह मप्र आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष भी हैं। एसोसिएशन की तरफ से भी उनका तबादला निरस्त कराने के प्रयास हुए थे, लेकिन हो नहीं पाया। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews