प्रख्यात अभिनेत्री वहीदा रहमान राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से अलंकृृत

प्रख्यात अभिनेत्री वहीदा रहमान राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से अलंकृृत

प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान को मध्यप्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान 2018 से सम्मानित किया गया है। संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने आज मुंबई में वहीदा रहमान के निवास पर पहुंचकर उन्हें किशोर कुमार सम्मान 2018 से अलंकृत किया। हालांकि ये सम्मान उन्हें पिछले साल ही दिया जाना था लेकिन स्वास्थ्यगत समस्याओं के कारण वे 13 अक्टूबर 2019 को खंडवा में किशोर कुमार की जयंती पर हुए सम्मान समारोह में शिरकत नहीं कर पाई थीं।

मंगलवार को संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ ने बांद्रा स्थित उनके निवास पर उन्हें सम्मान स्वरूप दो लाख रुपए, शॉल श्रीफल और प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की, इस अवसर पर प्रमुख सचिव पंकज राग भी उपस्थित रहे। वहीदा रहमान ने इस सम्मान के लिये मध्यप्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

वहीदा रहमान का जन्म 14 मई, 1938 को हुआ था। उन्होने हिन्दी फ़िल्मों के साथ तेलुगु, तमिल और बंगाली फिल्मों में भी अभिनय किया है। उन्होने सी.आई.डी, प्यासा, कागज़ के फूल, साहिब बीबी और ग़ुलाम, चौदहवीं का चाँद, गाइड, मुझे जीने दो, तीसरी कसम, नील कमल और खामोशी सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय की उत्कृष्ट छाप छोड़ी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews