अपने BIRTHDAY पर क्या बोले सिंधिया…देखे वीडियो

अपने BIRTHDAY पर क्या बोले सिंधिया…देखे वीडियो

ग्वालियर। कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक उनका जन्मदिन अलग अलग अंदाज में मना रहे हैं। शहर में जन्मदिन की बधाई के पोस्टर बैनर है तो अख़बार बड़े बड़े विज्ञापनों से भरे हैं। इस सबके बीच जनता को सबकुछ मानने वाले “महाराज” ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक वीडियो संदेश भेजा है। इसमें सिंधिया ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने  लिए सभी को बहुत बहुत धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि आपका प्रेम, आपका बंधुत्व, आपका आशीर्वाद मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। आपके लिए में समर्पित था , समर्पित हूं और अपने जीवन की अंतिम सांस तक समर्पित रहूंगा। वीडियो संदेश के अंत में सिंधिया ने एक बार फिर धन्यवाद देते हुए सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews