Panna Road Accident : पन्ना जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जिसमें 1 की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, शव को अपने कब्जे में लेते हुए मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, मामले की जांच में जुट गई है।
देवरा भापतपुर गांव का मामला
दरअसल, मामला अजयगढ़ थाना क्षेत्र के देवरा भापतपुर गांव का है। जब यहां दो बाइक अनिंयत्रित होकर आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबिक दूसरे को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, पुलिस की शिनाख्त में मृतक की पहचान 21 वर्षीय सोनू आदिवासी निवासी नारायण चुआ के रुप में की गई है। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

