भीषण हादसा: ट्रक और ट्रैवलर बस की टक्कर में दो की मौत, कई घायल

भीषण हादसा: ट्रक और ट्रैवलर बस की टक्कर में दो की मौत, कई घायल

पन्ना| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना जिले (Panna District) में एक भीषण हादसा (Accident) हुआ| जिसमें दो वाहनों की जोरदार टक्कर से 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को देवेंद्रनगर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक नेशनल हाइवे NH39 पर एक भीषण हादसा हुआ| मिली जानकारी के मुताबिक पन्ना के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव के पास ढाबा के समीप हुई यह दुर्घटना हुई। भीषण सड़क दुर्घटना में ट्रक और ट्रैवलर मिनी बस की जोरदार टक्कर हो गई है। इस टक्कर में बस तहस-नहस हो गयी है। वहीं हादसे में 2 लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए।

सभी घायलो को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। ट्रक और ट्रैवलर की आमने सामने की टक्कर में ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए| घायलो को अस्पताल (hospital) में भर्ती करा दिया गया है| मतृकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पायी है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews