Panna News: शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में हुआ विवाद, 5 घायल, इलाज जारी

दरअसल, मामला बेनीसागर तालाब के पास स्थित संकल्प मैरिज गार्डन का है, जब बुधवार-गुरूवार की रात शादी समारोह का आयोजन किया गया था।
loot

Panna News : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। यह विवाद धीरे-धीरे इतना गंभीर होता गया कि यह मारपीट में बदल गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर जमकर लात-घुसे बरसाए। केवल इतना ही नहीं, मारपीट के दौरान उन्होंने धारदार कटर का भी प्रयोग किया, जिनमें 5 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उनका प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में दो लोगों को रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, बाकियों का इलाज चल रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं यहां…

बेनीसागर तालाब का मामला

दरअसल, मामला बेनीसागर तालाब के पास स्थित संकल्प मैरिज गार्डन का है, जब बुधवार-गुरूवार की रात शादी समारोह का आयोजन किया गया था। सबकुछ शांतिपूर्वक ही चल रहा था, तभी रात के करीब 1:30 बजे खाना को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। धीरे-धीरे मुद्दा गंभीर होता चला गया। जिस कारण लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया। वहीं, मौजूद लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। साथ ही दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

इलाज जारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दूल्हे के परिवार में से 5 लोग घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों के भी घायल होने की सूचना मिली है। फिलहाल, पांचों घायलों का इलाज जारी है। इस घटना से दोनों ही परिवारों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews