
Panna News : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां गुस्साए दुकानदारों ने स्कूल बस के चालक और हेल्पर के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान उन्होंने बस पर पथराव भी किया है, जिससे उन्हें मामूली चोट भी आई है। फिलहाल, उनका प्राथमिक उपचार किया जा चुका है।
स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवाया है। इससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
अजयगढ़ का मामला
दरअसल, घटना अजयगढ़ कस्बा के जय स्तंभ चौक के पास का है। जब मामूली सी बात को लेकर इतना बड़ा विवाद हो गया।सड़क पर पानी जमा होने के कारण यहां से बस के गुजरने से चुना दुकानदारों पर छिटें पड़ गए, जिससे नाराज दुकानदारों ने बस पर पत्थर मारना शुरू कर दिया। इससे बस के आगे का शीशा टूट गया है। घटना करीब साढे 8 बजे की बताई जा रही है।
शिकायत दर्ज
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बस एक्सिस पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है जो कि बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी। फिलहाल, मामले में किसी के घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। वहीं, दोनों पक्षों ने अपने शिकायत पुलिस थाने में जाकर दर्ज करवा दी है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

