पन्ना में बच्चों को रौंदने वाले हादसे में बड़ा खुलासा, एक ही नंबर से चल रही दो गाड़ियां

पन्ना में बच्चों को रौंदने वाले हादसे में बड़ा खुलासा, एक ही नंबर से चल रही दो गाड़ियां

Panna News : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया था, जिसमें सभी को चौंका देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, पुलिस ने जांच में पाया कि एक ही नंबर की बुलेरो गाड़ियां है। बता दें कि बीती रात को इस हादसे में 6 साल के मासूम बच्ची की मौत हो गई थी।

पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि एक ही नंबर की दो गांडियां शहर में घूम रही है, जिसमें से एक अजयगढ़ नगर परिषद के चेयमैन के परिवार की है जो कि घटना के समय उनके घर पर थी लेकिन जिससे हादसा हुआ है वो भी सेम नंबर की गाड़ी है। अब पुलिस हादसा को अंजान देने वाली गाड़ी के मालिक का, एक नंबर का खुलासा करने में जुट गई है।

हादसा के बाद चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया था। बता दें इस एक्सीडेंट में दो बच्चे घायल हो गए थे, जिनमें से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज जारी है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर कमलेश गुप्ता की बुलेरो को जब्त कर लिया लेकिन जैसे ही कमलेश गुप्ता को इसकी जानकारी हुई उसके होश उड़ गए क्योंकि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त उनकी कार घर पर ही पार्क थी। तो फिर ये हादसा कैसे हो गया।

दरअसल, मंगलवार की रात नशे में धुत्त चालक बोलेरो कार तेज रफ्तार से चला रहा था, जिसका नंबर MP 35 CA 1405 है। जो कि अनियंत्रित होकर दो बच्चों को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में जिस बच्चे की मौत हुई है वो अपने माता-पिता का एकलौता बच्चा था। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। वहीं, घटनाक्रम के बाद चालक मौके से फरार हो चुका है। जिसकी तलाश जारी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews