4 दिसंबर को पन्ना में होगी हीरो की नीलामी, सुरक्षा की दृष्टि से किए गए ये इंतजाम

नीलामी में भाग लेने के लिए व्यापारियों को ₹5000 की अमानत फीस भी जमा करनी होगी। सुविधाओं की बात करें तो इसमें एलईडी लाइट, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड का तैनात किए जाएंगे।
Diamond Heera

PANNA DIOMOND

Panna News : मध्य प्रदेश का पन्ना जिला आए दिन हीरो को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बना ही रहता है। हमेशा यहां खदानों से मजदूरों को हीरा मिलने के कारण उनकी किस्मत बदल जाती है।

4 दिसंबर को जिले में हीरो की नीलामी की जाएगी। जिसमें 127 हीरे रखे जाएंगे, जिसकी कीमत 4.17 करोड रुपए होगी।

सुविधाओं का रखा जाएगा ख्याल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह नीलामी तीन दिन तक की जाएगी। जिसमें उथली खदानों से मिले हीरो की नीलामी होगी। नीलामी में भाग लेने के लिए व्यापारियों को ₹5000 की अमानत फीस भी जमा करनी होगी। सुविधाओं की बात करें तो इसमें एलईडी लाइट, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड का तैनात किए जाएंगे। जिसमें छोटे और बड़े हर तरह के हीरे शामिल होंगे। जिसका वजन 3.13 काह है और इसकी कीमत करीब 4 करोड़ 11 लख रुपए है। बता दें कि इस नीलामी में सूरत, मुंबई और दिल्ली से व्यापारी शामिल होने आ रहे हैं।

निरीक्षक ने कही ये बात

नीलामी को लेकर खनिज एवं हीरा निरीक्षक नूतन जैन ने बताया कि इसके लिए हाल तैयार किया गया है। वहीं, जो बोली लगाकर रॉयल्टी जमा नहीं करेंगे उन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। इससे हीरा मालिकों के साथ-साथ सरकार को भी नुकसान होगा। साथ ही व्यापारियों को हीरो का निरीक्षण करने का भी मौका दिया जाएगा।

इस साल इन लोगों को मिला हीरा

  • पूरे जिले में इस साल की बात करें, तो सरकोहा गांव में गरीब मजदूर स्वामीदीन पाल को इससे पहले 32.80 कैरेट का हीरा मिला था। यह पिछले 5 सालों का सबसे बड़ा हीरा था। जिसकी कीमत करोड़ों में थी।
  • इसके अलावा, पन्ना के चुनवादा आदिवासी निवासी अहिरगुवा को कृष्णा कल्याणपुर पट्टी की उथली हीरा खदान से 19 कैरेट 22 सेंट का हीरा मिला था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड रुपए थी।
  • वहीं, जरुआपुर निवासी दिलीप मिस्त्री और उनके तीन साथियों को भी 16 कैरेट 10 सेंट का हीरा मिला था। यह सभी किसान थे। इस हीरे के मिलने से सभी के जीवन से गरीबी दूर हो गई।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews