पन्ना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सांभर के अवशेष के साथ एयर गन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पन्ना में वन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए सांभर के अवशेष और दो एयर गन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।
Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

Panna News : मध्य प्रदेश का पन्ना जिला आए दिन किसी-न-किसी मुद्दे को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। यहां से अक्सर ही उत्तर वन क्षेत्र अंतर्गत विश्रामगंज रेंज में वन्य प्राणियों के शिकार के मामले सामने आते रहते हैं। जिसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब वन विभाग की टीम ने एक घर में छापे मारकर सांभर के अवशेष बरामद किए हैं। इसके अलावा, दो एयर गन भी जब्त की गई है।

घटनास्थल से एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि इस छापेमार कार्रवाई से आसपास के गांवों में भी सनसनी फैल गई है। वहीं, पुलिस की टीम भी अलर्ट मोड में है।

धाम मोहल्ला का मामला

दरअसल, मामला धाम मोहल्ला का है। जब रविवार की सुबह पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर जाकर वन परिक्षेत्र अधिकारी नितिन राजौरिया के नेतृत्व में छापेमार कार्रवाई की गई। इस दौरान सांभर के अवशेष पाए गए। पुलिस की टीम को देखते ही आरोपी ने भागने की भी कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहा। पुलिस फोर्स ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जांच के लिए भेजे गए सैंपल

एसडीओ दिनेश सिंह गौर ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा बरामद अवशेषों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं, आरोपी की पहचान 42 वर्षीय रशीद अहमद के रूप में की गई है। फिलहाल, उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews