Panna News: पन्ना कृषि महाविद्यालय का शुभारंभ, पहले सत्र में इन छात्रों को मिलेगा दाखिला

Panna News: पन्ना कृषि महाविद्यालय का शुभारंभ, पहले सत्र में इन छात्रों को मिलेगा दाखिला

Panna News : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी है। ऐसे में सभी ही पार्टियों ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। राज्य के जिले में नेताओं का दौरा जारी है। इसके साथ ही, जिलों को बड़ी- बड़ी सौगातें मिल रही है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार की तरफ से पन्ना जिले को भी आज एक बड़ा तोहफा मिला है, जिससे कृषि के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाले विद्यार्थियों को काफी ज्यादा लाभ मिलेगा। इसके लिए अब उन्हें अपने घर से दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

लंबे समय से की जा रही मांग

दरअसल, आज पन्ना कृषि महाविद्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है। जिसके लिए काफी लंबे समय से मांग की जा रही थी। बता दें इस कॉलेज में पहले सत्र में  70 सीटों पर पीएटी पास कर चुके छात्रों का दाखिला होगा। इसके लिए आदेश भी जारी किया जा चुका है। इससे जिलेभर के लोगों में खुशी और उत्साह देखने को मिल रही है। वहीं, इसके दूसरे सत्र का काम भी जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसकी प्रक्रिया पूरी होगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews