
Panna News : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां सड़क पर पैदल जा रहे युवक को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गई। आनन- फानन में स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजवाया लेकिन डॉक्टरों की कमी और उचित इलाज ना मिलने पर युवक की मौत हो गई।
भरवारा टेक का मामला
दरअसल, मामला रैपुरा थाना क्षेत्र के पन्ना रोड भरवारा टेक के पास का है। जब मृतक इरशाद शाह पैदल अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और युवक को टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद फौरन उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की कमी के कारण बच्चे ने अपना दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। साथ ही, उनमें इस बात का आक्रोश भी है।
बाइक सवार भी घायल
वहीं, हादसे में बाइक सवार भी गंभीर रुप से घायल हुआ है। जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद कटनी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

