Hindi News

पन्ना में अतिक्रमण हटाने गए जेसीबी चालक पर हमला, बनी तनावपूर्ण स्थिति

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
जिले में यह पहला मामला नहीं, जब इस तरह की घटना सामने आई है, बल्कि आज सुबह पहाड़ीखेड़ा मार्ग स्थित गल्ला मंडी के पास अतिक्रमण हटाने गई टीम के साथ भी जमकर विवाद हुआ।
पन्ना में अतिक्रमण हटाने गए जेसीबी चालक पर हमला, बनी तनावपूर्ण स्थिति

Panna News : मध्य प्रदेश का पन्ना जिला हमेशा ही सुर्खियों में बना रहता है। कभी यहां चोरी-डकैती के मामले सामने आते हैं, तो कभी शराब तस्करों का बोलबाला देखने को मिलता है। लोग घर के बाहर खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं, जो कि पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। हालांकि, इस पर रोक लगाने के लिए तरह-तरह की अभियानें भी चलाई जाती है। इसके बावजूद, बदमाशों के हौसले बुलंद है।

इसी बीच जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जब जगत चौकी के पास नगर पालिका की टीम पर भीड़ ने जमकर पथराव किया। जिसमें जेसीबी के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

चालक घायल

दरअसल, नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जगत चौकी स्थित मकान पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ ने जमकर पत्थर बाजी की, जिससे जेसीबी चालक जयपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल, उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

मौके पर पहुंचे CMO

सूचना मिलते ही नगर पालिका के सीएमओ शशिकपूर गढ़पाले घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पूरी टीम थाने पहुंचकर फिर दर्ज करने की मांग की। बता दें कि पथराव में जेसीबी का कांच भी टूट गया है। जिले में यह पहला मामला नहीं, जब इस तरह की घटना सामने आई है, बल्कि आज सुबह पहाड़ीखेड़ा मार्ग स्थित गल्ला मंडी के पास अतिक्रमण हटाने गई टीम के साथ भी जमकर विवाद हुआ। इससे पूरे शहर का माहौल तनावपूर्ण बनी हुई है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews