
Panna Janmashtami Celebration : देशभर में आज कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। चारों ओर मंदिरों को तरह-तरह के फूलों से सजाया गया है। भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर प्रांगण में लड्डू गोपाल की प्रतिमा को सजाया गया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल रुप की पूजा करने से भक्तों को मन मुताबिक सफलता मिलती है। इसके साथ ही, प्रेम संबंधों में भी मधूरता आती है। इसी कड़ी में पन्ना के श्री जुगल किशोर मंदिर में जन्माष्टमी मनाई जाएगी। आज रात ठीक 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप के दर्शन होंगे। इसके लिए अभी से ही श्रद्धालुओं की एकत्रित हो गई है। बता दें कि यहां पर मथुरा की तर्ज पर जन्माष्टमी मनाई जाती है, क्योंकि यहां पर भगवान श्री कृष्ण की विग्रह रूपी प्रतिमा स्थापित है।

सज-धज कर तैयार कान्हा
दरअसल, इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर हर साल कृष्ण और राधा जी की प्रतिमा को हीरे-जेवरात से सजाया जाता है। इस दौरान उनकी प्रतिमा देखने लायक होती है। जिसकी कीमत करोड़ों में होती है। जिसे देखने के लिए जिलेभर से नहीं बल्कि पूरे प्रदेश से भक्त पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में इसके लिए काफी दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी जाती है। वहीं, पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा के लिए यहां पर तैनात कर दिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो। शाम में मंदिर का नजारा सजी हुई दुल्हन की तरह है। पूरा शहर कान्हा की भक्ति में लीन हो चुका है।
पुलिस बल तैनात
मिली जानकारी के अनुसार, आज इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण और राधा की जोड़ी को कलगीन हीरा जड़ित सोने की 30 ग्राम, बाजूबंद हीरा जड़ित सोने का 70 ग्राम, एक हाथ में पन्ना का ब्रेसलेट और दूसरे हाथ में नवरत्न ब्रेसलेट सोने के 18 ग्राम, बेंदा 14 ग्राम, एक जोड़ी पायल, मोती की माला, आदि से सजाया जा रहा है। इनकी कीमत करोड़ों रुपए हैं। इसलिए सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए मंदिर के चारों तरफ पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

