MP News : फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की दौड़ में चीटिंग करते पकड़ाया अभ्यर्थी, बाइक पर बैठ दौड़ पूरी करने का कर रहा था प्रयास

उत्तर वन मंडल के उपवन मंडल अधिकारी विश्रामगंज दिनेश गौर ने पकड़ लिया। इस घटना के बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने कार्रवाई करते हुए राजकुमार वर्मा को परीक्षा से बाहर कर दिया है।
panna news

MP News : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ वन विभाग द्वारा आयोजित वनरक्षक भर्ती की दौड़ प्रक्रिया में शामिल एक अभ्यर्थी को चीटिंग करते पकड़ा है। उत्तरवन मंडल के एसडीओ ने बाइक पर बैठ दौड़ पूरी कर रहे प्रतिभागी को मौके पर पकड़ लिया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि यह मामला पन्ना जिले के पन्ना टाइगर रिजर्व का है। जहाँ गुरुवार सुबह पन्ना कोतवाली अंतर्गत ग्राम मनौर से कैमासन तिराहा से मझगवां तक के लिए वन रक्षक भर्ती के लिए दौड़ आयोजित की गई थी। जिसमें राजकुमार वर्मा चेस्ट नंबर 17 मोटरसाइकिल पर बैठकर दौड़ पूरी करने के प्रयास में अपने साथी के साथ पकड़ा गया है। युवक बाइक (एमपी 19 एमजे 4612) पर बैठकर दौड़ पूरी कर रहा था। जिसे उत्तर वन मंडल के उपवन मंडल अधिकारी विश्रामगंज दिनेश गौर ने पकड़ लिया। इस घटना के बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने कार्रवाई करते हुए राजकुमार वर्मा को परीक्षा से बाहर कर दिया है।

वहीं एसडीओ दिनेश गौर ने कहा कि इस प्रकार की चीटिंग से प्रतिभागी को डिस्क्वालिफाई कर दिया जाएगा। उक्त दौड़ प्रक्रिया में कुल 180 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। उम्मीदवारों को 25 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews