
BJP booth expansion campaign 2.0 : बीजेपी के बूथ विस्तारक अभियान 2.0 को लेकर प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि ये एक ऐतिहासिक सफलता है। उन्होने कहा कि संगठन के काम के दृष्टि से भी आज हम कह सकते हैं कि पूरे देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान किया है। 14 मार्च से बीजपी का बूथ विस्तारक अभियान 2.0 की शुरूआत हुई हुई थी और इसकी शुरुआत करते हुए भी विष्णुदत्त शर्मा ने कहा था कि उनकी कोशिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीजी के सपनों को साकार करने की है।
वीडी शर्मा ने कहा कि ‘आज हमारे राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश जी जो बूथ सशक्तिकरण अभियान के देश के प्रभारी हैं और पूरे देश के इंचार्ज हैं, उन्होंने आज ट्वीट करते हुए प्रशंसा की। मैं उनका भी हृदय से धन्यवाद करता हूं और भाजपा पार्टी के हमारी बूथ प्रबंधन की टीम से लेकर सभी पदाधिकारियों का, प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए, बूथ समिति से लेकर पन्ना समिति तक को मैं बधाई देता हूं। 64100 बूथों में से आज भाजपा मध्य प्रदेश में 63005 बूथ अध्यक्ष, 61407 महामंत्री 60,407 बीएलए है। हमारी बूथ की अपेक्षित श्रेणी थी उसमें 7 लाख 5 हजार 100 लोग अपेक्षित थे, जो डिजिटली तैयार होने थे। आज मुझे गर्व है बूथ समिति में भाजपा के कार्यकर्ताओं के प्रयासों से जंप करते हुए 7 लाख से 9 लाख 7 हजार 530 डिजिटली ऑनलाइन फीड करने का काम सफलतापूर्वक किया है।भाजपा के हमारे बूथ के कार्यकर्ताओं ने वोटर आईडी नंबर से लेकर सारी इनफार्मेशन को डिजिटली उसे अपलोड किया है।’ उन्होने कहा कि आज मुझे बताने में गर्व है कि हम 11 लाख 38 हजार 720 को अभी तक डिजिटली अपलोड करने में सफल हुए है।
[dgv_vimeo_video id=”816886266″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

