Panna: मिड डे मील खाने से अचानक 40 छात्रों की हालत हुई खराब, 15 बच्चे अस्पताल में भर्ती, 3 की हालत नाजुक

Panna: मिड डे मील खाने से अचानक 40 छात्रों की हालत हुई खराब, 15 बच्चे अस्पताल में भर्ती, 3 की हालत नाजुक

Panna: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अमानगंज तहसील क्षेत्र में विक्रमपुर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में मध्यान भोजन यानी मिड डे मील खाने से 40 बच्चों की अचानक तबियत बिगड़ गई। मध्यान भोजन के बाद सभी बच्चों को उल्टी, सर दर्द और चक्कर जैसी परेशानियां होने लगी।छात्रों को आनन- फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें से तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आपको बता दें, गंभीर हालत देखते हुए बच्चों को पन्ना रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और इस घटना के कारण का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।बच्चों ने बताया कि रोटी में से बदबू आ रही थी, भोजन के बाद ही कई बच्चों को सिर दर्द, पेट दर्द, उल्टी जैसी समस्या हो रही थी। इसके बाद विद्यालय में बनाई गई रोटी के आटे की जांच की तो उसमें से केमिकल की बू आ रही थी। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा की केमिकल के आटे की रोटी खाने की वजह से बच्चों की तबीयत बिगड़ी है। वहीं, बच्चों के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि विद्यालय में बच्चों के भोजन में मिलावट थी, जिसके कारण बच्चे बीमार हुए हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews