Panna News : व्यापारी ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर कर लिया सुसाइड

Panna News : व्यापारी ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर कर लिया सुसाइड

Panna Crime News : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यापारी ने पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही पन्ना शहर में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही, दोनों शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह है मामला

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 3 बजे पन्ना नगर के किशोरगंज मोहल्ला निवासी संजय सेठ जो कि पन्ना शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी थे। उन्होंने अज्ञात कारण के चलते अपनी पत्नी मीनू सेठ को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। अभी कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

पुलिस कर रही है घर की जांच

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक पति-पत्नी के शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस अब संजय सेठ के घर पर जांच कर रही है। क्योंकि घटना दोपहर के समय घर पर घटित हुई है। वहीं परिजनों के बयानों के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा कि आखिर उन्होंने इतना बड़ा कदम कैसे उठाया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews