MP Breaking News

पन्न में पुलिस का एक्शन, किराए के मकान से बरामद हुई 1 लाख से ज्यादा की अवैध शराब, दो आरोपी गिरफ्तार

पन्ना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किराए के मकान से अवैध शराब की 11 पेटियां जब्त की है। जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख से अधिक बताई गई है। साथ ही दो युवकों को ​भी मौके से दबोचा है।
Panna News

पन्ना: मध्यप्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में पन्ना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अजयगढ़ चौराहे के पास एक किराए के मकान से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी और देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देश पर शहर में अवैध नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली कि अजयगढ़ चौराहे के पास पुरुषोत्तमपुर में बीरेंद्र कुमार जड़िया के किराए के मकान में बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। इतना ही नहीं यह जानकारी भी मिली कि कुछ लोग शराब को बेचने की फिराक में मकान के बाहर मौजूद हैं।

किराए के मकान की तलाश में मिली अवैध शराब

इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने किराए के मकान की तलाशी ली जहां से 11 पेटियां यानि 93 लीटर 930 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद हुई।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए युवकों की पहचान जावेद खान (28 वर्ष) और अंकुल कुशवाहा (24 वर्ष) के रूप में हुई है, दोनों पन्ना के टिकुरिया मोहल्ला के निवासी हैं। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
पन्न में पुलिस का एक्शन, किराए के मकान से बरामद हुई 1 लाख से ज्यादा की अवैध शराब, दो आरोपी गिरफ्तार - MP Breaking News