पन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

पन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

Panna News : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिससे पूरे शहर के माफियाओं में हड़कंप मच गया है। बता दें कि पुलिस ने घर में दबिश देकर अवैध रुप से शराब बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जहां से शराब बनाने का बर्तन, 4 डिब्बों में हाथ भट्टी से बनी 60 लीटर महुआ की कच्ची शराब जब्त किया गया है। जिसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, देवेंद्र नगर थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा जानकारी मिली थी कि कंजरयाना मोहल्ले में एक घर में शराब बनाने का काम काफी समय से चल रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया। जिसके बाद पूरे दलबल के साथ पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। हालांकि, आरोपी ने भागने का भी प्रयत्न किया लेकिन वो असफल रहा।

ये लोग रहे शामिल

इस कार्य में थाना प्रभारी देवेंद्र नगर उप निरिक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय, प्रधान आरश्रक धीरेंद्र सिंह, रामकरण प्रजापति, आइमत सेन, वीरनारायण सिंह, आरक्षक दिलीप शर्मा सहित अन्य कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews