
Panna News : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने हत्या करने करने आ रहे शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से ऑटोमेटिक पिस्टल, दो 315 बोर के कट्टे और 12 जिंदा कारतूस जब्त की गई है। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही, न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने हत्या की सुपारी ले रखी है। इसलिए वह सतना से पन्ना की ओर से आ रहा है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी ने टीम का गठन किया और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर जाकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पल्सर बाइक पर सवार युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से धारदार हथियार बरामद हुए, जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शूटर की पहचान 23 वर्षीय निलेश के रूप में की गई है जो कि कटनी जिले के बड़वारा का रहने वाला है। इसके खिलाफ पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विजय यादव और दीपेंद्र यादव ने उसे 5 लाख रुपए की सुपारी दी थी, जिनमें से 50000 एडवांस थे, बाकी काम होने के बाद का सौदा तय किया गया था। इन दोनों के खिलाफ पहले से ही पन्ना कोतवाली में शिकायत दर्ज है। फिलहाल, दोनों फरार है। बता दें कि इन्होंने अजय यादव और उसके भाई को करने के लिए यह सौदा किया था, जिससे उनका पुराना विवाद चल रहा था।
एसपी ने दी ये जानकारी
वहीं, एसपी साईं कृष्ण थोटा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, उसके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अन्य दो आरोपियों की भी तलाश शुरू कर दी गई है, जो पहले ही गोपी यादव की हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे हैं। उसके साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह शूटर किसी गैंग का सदस्य तो नहीं है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

