पन्ना में खड़े टैंकर से डीजल चोरी, घटना CCTV में कैद, पुलिस ने दर्ज किया मामला

दरअसल, मामला पवई थाना क्षेत्र का है। जब दो व्यक्ति द्वारा डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।
Panna News

Panna News : मध्य प्रदेश का पन्ना जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। कभी यहां चोरी, तो कभी डकैती लोगों के मन में अलग भय उत्पन्न कर चुकी है। वहीं, जिले भर में नशे के कारोबार को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। हालांकि, पुलिस द्वारा लगातार धड़-पकड़ अभियान भी चलाया जाता है, जिसके तहत उन्हें सफलता भी हाथ लगती है। इसी बीच पेट्रोल पंप के बाहर खड़े टैंकर से डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है। इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैली हुई है।

दरअसल, मामला पवई थाना क्षेत्र का है। जब दो व्यक्ति द्वारा डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।

मामला दर्ज

घटना की जानकारी लगते ही मैनेजर सतीश सक्सेना ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह पवई से 6 किलोमीटर दूर पार्थ पेट्रोल पंप मुराछ की घटना है, जब रात में सफेद कर से 4 लोग कार में सवार आए। जिनमें से 2 लोगों ने टैंकर का जाला ढक्कन तोड़ा और 50 लीटर डीजल चोरी करके ले गए। पेट्रोल चुराते हुए दोनों व्यक्ति सीसीटीवी में साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं।

आरोपियों की तलाश जारी

फिलहाल, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन कर दिया है। साथ ही मुखबिर तंत्रों को भी एक्टिव कर दिया गया है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। यह आश्वासन दिया गया है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews