
Panna News : मध्य प्रदेश में उन दिनों अपराधों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। सभी जिले की पुलिस एक्शन मोड में है और लगातार बदमाश हो चारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच पन्ना से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मेडिकल स्टोर और एक घर से विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।
दो जगह दी गई दबिश
पुलिस की कार्रवाई में जेल रोड पर स्थित एक मकान से 9 बड़े कार्टून पटाखे जब्त किए गए, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं, सुरेंद्र सिंह तिगड्डे के पास स्थित रतन मेडिकल स्टोर से 8 कार्टून में रखें विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।
आगे की कार्रवाई जारी
इस कार्रवाई में एसडीएम संजय कुमार नागवंशी, तहसीलदार अखिलेश प्रजापत और कोतवाली टीआई रोहित मिश्रा की सहित टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही। कुल मिलाकर मेडिकल स्टोर और मकान से करीब 3 लाख 50 हजार रुपए की विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है। फिलहाल, पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

