पन्ना में महिला की चमकी किस्मत, खुदाई के दौरान मिले चार बेशकीमती हीरे, परिवार में खुशी का माहौल

पन्ना की सरकोहा स्थित निजी खदान में झांसी निवासी गुड्डी श्रीवास को खुदाई के दौरान एक साथ चार हीरे मिले है। जिनका कुल वजन 5 कैरेट से अधिक और अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
Panna News

किस्मत कब और कैसे चमक जाए, इसका कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। पन्ना में एक महिला की किस्मत उस वक्त बदल गई, जब खुदाई के दौरान उसे बेशकीमती हीरा मिला। हीरा मिलने की खबर फैलते ही महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली गुड्डी श्रीवास को पन्ना की सरकोहा स्थित निजी खदान में खुदाई के दौरान एक साथ चार हीरे मिले हैं। बताया जा रहा है कि चारों हीरों का कुल वजन 5 कैरेट से अधिक है। इन हीरों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी जा रही है।

चार हीरे मिलने से परिवार में खुशी का माहौल

बता दें कि गुड्डी श्रीवास ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें पहले से ही विश्वास था कि भगवान की कृपा से एक दिन उन्हें हीरा जरूर मिलेगा। वह पिछले कुछ समय से पन्ना में रहकर निजी खदान में हीरों की तलाश कर रही थीं। आखिर महिला को उसकी मेहनत का फल मिल ही गया। लगातार मेहनत के बाद एक साथ चार हीरे मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। महिला ने नियमानुसार सभी हीरे पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा करा दिए हैं।

गुड्डी श्रीवास के पति ने बताया कि हीरों की नीलामी से मिलने वाली राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। हीरों की वास्तविक कीमत नीलामी के बाद ही स्पष्ट होगी। सभी हीरों को आगामी नीलामी में शामिल कर नीलाम किया जाएगा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews