Panna News: पन्ना पुलिस ने 15 पेटी अंग्रेजी शराब की जब्त, एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Panna News: पन्ना पुलिस ने 15 पेटी अंग्रेजी शराब की जब्त, एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Panna News :  मध्य प्रदेश पुलिस इन दिनों असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। आए-दिन हर जिले से अवैध कारोबार को रोकने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पन्ना जिले की अमानगंज थाना पुलिस मुखबिर की सूचना पर शराब का अवैध परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 15 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 77 हजार रुपए बताई जा रही है।

TI को मिली शिकायत

दरअसल, अमानगंज थाना प्रभारी अरविंद कुजूर को शराब की अवैध बिक्री और परिवहन की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद 25 नवंबर के दिन पुलिस को सूचना मिली कि बैगनार कार में शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा है। एक शख्स 135 लीटर 15 पेटी अंग्रेजी शराब का परिवहन रहा है। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और शराब की पेटियां भी जब्त कर ली गई।

पुछताछ जारी

बता दें कि कार बिजावर-किशनगढ रोड तरफ से अमानगंज की ओर जा रही थी। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पुछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। आगे इस मामले में और भी कई सारे राज खुलने की आशंका जताई जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews