
Panna News : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। दरअसल, हम सभी यह बात जानते हैं कि विद्यालय एक ऐसा प्रांगण होता है, जहां गुरु अपने छात्रों को जीवन का आचरण सिखाते हैं। उन्हें सही मार्ग बताते हुए उनका भविष्य संवारते हैं, लेकिन यहां देवेंद्र नगर सरकारी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अखाड़े में बदल गया, जब स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक आपस में भिड़ गए। पहले तो यह विवाद मुंह जुबानी शुरू हुई, लेकिन बाद में यह मारपीट में बदल गया। आइए विस्तार से जानें…
इस कारण हुआ विवाद
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विवाद अटेंडेंस रजिस्टर को लेकर शुरू हुआ था लेकिन मामला इतना गंभीर होता चला गया कि दोनों एक-दूसरे पर जमकर लात घुसे बरसाए। इससे वहां के बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, वहां मौजूद अन्य स्टॉफों ने मिलकर दोनों पक्षों को शांत करवाया। इस घटना में प्राचार्य के सिर पर गंभीर चोट आई है, तो वहीं शिक्षक के चेहरे पर खरोच के निशान है।
पुलिस ने जांच की शुरू
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों की तरफ से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई गई है। देवेंद्र नगर थाना प्रभारी सोनकर ने बताया कि प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार रैकवार और शिक्षक सीता शरण पटेल के बीच विवाद के कारण छात्रों और अन्य शिक्षकों में भय का माहौल बना हुआ है। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रभारी आचार्य का कहना है कि शिक्षक को लापरवाही के लिए नोटिस दिया गया था, जिस कारण वह सभी से नाराज चल रहे थे। जिसका नतीजा है कि उन्होंने प्राचार्य के साथ इस घटना को अंजाम दिया। वहीं, शिक्षक का आरोप है कि प्रभारी प्राचार्य हमेशा उन्हें पर्सनली काफी ज्यादा परेशान करते आए हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

