पन्ना में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 1 की मौत, 6 घायल

accident

Panna Road Accident : मध्य प्रदेश में इन दिनों ठंड का कहर जारी है। ऐसे में जीरो विजिबिलिटी के कारण आएदिन सड़क हादसे हो रहे हैं। जिसका एक ताजा मामला पन्ना जिले से सामने आया है, जहां कोहरे के चलते देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि 6 यात्री घायल हुए हैं। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अजयगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया है। फिलहाल, सभी का इलाज जारी है। इधर, शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सुबह जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

अजयगढ़ का मामला

दरअसल, मामला अजयगढ़ का है। जब तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार यात्री एक ही परिवार के हैं जो कि वीरा गांव के रहने वाले हैं और वह मकर संक्रांति का मेला देखने जा रहे थे। वहीं, नगर परिषद की अध्यक्ष सीता सरोज गुप्ता, थाना प्रभारी अजयगढ़ ने मदद का आश्वासन दिया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews