छात्रावास की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र, कलेक्टर ने जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया

छात्रावास की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र, कलेक्टर ने जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया

पन्ना, भारत सिंह यादव। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में बैठे छात्र छात्राओं को पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया। पन्ना में लंबे समय से उठ रही छात्रावास की मांग को लेकर ये विद्यार्थी अनशन पर थे। दिसंबर माह से लगातार छात्रावास के लिए छात्र छात्राएं मांग कर रहे हैं जिसे लेकर कई बार राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, कलेक्टर, आदिम जाति कल्याण विभाग जिला संयोजक से लेकर तमाम अधिकारियों को पत्र लिखे गए। लेकिन इसपर कोई कार्यवाही नहीं की गई छात्रों ने 16 फरवरी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। इसमें मुख्य रूप से युवा छात्र नेता संजय अहिरवार, तिलोक अहिरवार, देवराज अहिरवार, सुनैना कोरी, माधुरी कोरी, दिलीप अहिरवार, जयंती अहिरवार आदि शामिल थे। छात्र छात्राओं ने भूख हड़ताल को  सैकड़ों की तादाद में छात्र-छात्राओं ने समर्थन दिया।

36 घंटो से छात्र छात्राओं छात्र भूख हड़ताल पर रहे जिनका 16 फरवरी को रात्रि 10 बजे बजे मेडिकल हुआ जांच हुई, उसके बाद 17 फरवरी को 12 बजे पुनः जांच हुई। इस प्रकार से छात्र-छात्राएं संघर्ष करते हुए 17 फरवरी को शाम 4:30 बजे तक भूख हड़ताल पर रहे। इसके बाद जिला कलेक्टर के द्वारा छात्रों की सभी मांगों को मानकर उन्हें लिखित आश्वासन दिया और अपने हाथों से जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म करवाई।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews