Panna News: बालाजी मंदिर में हुई चोरी, मामला दर्ज, CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस

Chori Police Robbery

Panna News : पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंदिर से चोरी की घटना सामने आई है, जहां चोर मंदिर के गेट पर लगे ताले को तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि मंदिर के मुख्य द्वार के रोड पार करते ही पुलिस थाना है। इसके बावजूद चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि बेखौफ होकर चोरी कर सामान ले गए। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मंदिर के पुजारी ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। फिलहाल, पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

ये सामान हुए चोरी

मामले को लेकर पुजारी रामू महाराज का कहना है कि जब उन्होंने सुबह मंदिर का मुख्य द्वार खोला तो दंग रह गए। मंदिर के ताले टूटे हुए थे। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस के साथ अंदर जाकर देखा तो पेटी का ताला टूटा हुआ था। जिसमें से पुजारी के अनुसार, भगवान के चांदी के 2 मुकुट 70 ग्राम, दो छत्र 100 ग्राम, दो छत्र गोला 80 ग्राम, चार नग कान के बाली 30 ग्राम, पूजन के बर्तन और कमरे में रखा एम्प्लीफायर सहित 62 हजार के उपकरण चोरी हो गए हैं।

जांच में जुटी पुलिस

इसके अलावा, मंदिर परिसर के भंडार घर का भी ताला टूटा हुआ था। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। सभी तरफ बस एक ही चर्चा हो रही है कि भगवान भी चोरों के चुंगल से नहीं बच पा रहे तो फिर हम तो आम इंसान हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews