
Panna News : इन दिनों पूरे भारत में बारिश का दौर जारी है। जिसके कारण नदी, नाले उफान पर हैं। कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे बहुत सी बीमारियों का खतरा बढ़ चुका है। इसी कड़ी में पन्ना जिले में पिछले 2 दिनों के अंदर 2 महिलाओं की मौत हो गई। जिसका कारण दूषित पानी से फैलने वाला डायरिया बताया जा रहा है। फिलहाल, 4 लोग डायरिया के कारण बीमार है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज जारी है।
देवरीपुरवा गांव का मामला
घटना अजयगढ़ अजयगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत केवटपुर के मजरा देवरीपुरवा गांव की है। जब उल्टी-दस्त से पीड़ित दो महिलाओं की मौत हो गई। गांव वालों का कहना है कि हैंडपंप का पानी पीने के बाद सभी लोग बीमार हुए हैं। फिलहाल, इस घटना की जानकारी बीएमओ डॉक्टर सुनील अहिरवार को दी गई है। साथ ही पीएचई विभाग को भी सूचित कर दिया गया है।
गांव पहुंचे BMO
इधर, जानकारी मिलते ही बीएमओ और सीएमएचओ डॉक्टर एसके त्रिपाठी पूरी टीम के साथ गांव में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही इस बीमारी से बचने के उपाय बताएं और समझाइए दी। केवल इतना ही नहीं, गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात कर दिया गया है। दरअसल, गांव के लोग हैंडपंप का पानी पीते हैं जिसके पास ही एक तलैया है जोकि गंदगी से भरी हुई है। इसलिए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी कारण हैंडपंप का पानी दूषित हो गया है, जिसे पीने के बाद केवट परिवार के लोग बीमार हुए हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

