Panna News: जिले में अचानक बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत

weather update

Panna News : मध्यप्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रही है। भारी गर्मी के बीच रविवार को जहां सुबह धूप के साथ तेज गर्मी थी तो वहीं दोपहर के बाद बारिश और तेज हवाएं शुरू हो गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज दिन में तापमान दोपहर तक 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था लेकिन दोपहर के बाद अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ। आसमान में घने बादल छाए और तेज हवाएं चलने लगीं। यह प्रकोप करीब आधा घंटे तक चला, जिससे जनता को एक बार फिर गर्मी से राहत मिली।

किसानों को हुआ नुकसान

यदि इस वर्ष में गर्मी के सीजन की बात की जाए तो गर्मी काफी कम रही है। मौसम में लगातार परिवर्तन के कारण फरवरी, अप्रैल, मई और जून महीनों में बारिश हुई है। इसके कारण लोगों को अधिक गर्मी का प्रभाव महसूस नहीं हुआ है। इस प्रकार के मौसमी परिवर्तन और असामान्य बारिश के कारण किसानों की फसलों को नुकसान हुई है। मौसम के अनियमितताओं के कारण, किसानों को बारिश के अचानक आने और जाने के साथ ही उच्च तापमान का सामना करना पड़ रहा है जो उनकी फसलों पर असाधारण प्रभाव डाल रहा है। इससे किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews