रेत की डील करते भाजपा नेताओ का ऑडियो वायरल, मचा हड़कंप

datia news

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में अवैध रेत खनन का मुद्दा हमेशा चर्चा में रहता है| इस अवैध धंधे से कई बड़े रसूखदारों के नाम जुड़े हैं, जो समय समय पर सामने आते रहे हैं| अब रेत के खेल में उलझे रायसेन भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार और विदिशा के भाजपा नेता के बीच रेत में हिस्सेदारी को लेकर हो रही बातचीत का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है| एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ इस आडियो की सत्यता की पुष्टि नही करता।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश किरार का विदिशा के भाजपा नेता से बातचीत का कथित ऑडियो वायरल हो रहा है| जिसमे विदिशा के नेता जिनकी कई बसे भी चलती है उनसे बातचीत हो रही है| नेता जी जयप्रकाश किरार को कह रहे है जब एक लाख रुपये देने की बात हो गयी तो क्यो परेशान कर रहे हो| जयप्रकाश किरार अपने डम्पर फ्री भरवाने की बात कर रहे है, साथ ही मौतलसिर रेत खदान खुद चलाने की बात कर रहे है| भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि बरेली के भाजपा नेता भी रेत उत्खनन में शामिल हैं|

बता दें कि जिलाध्यक्ष जयप्रकाश किरार पूर्व कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर शेजवार के बेहद करीबी हैं| कुछ महीने पहले ही उनको रायसेन जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी| ऑडियो में जिलाध्यक्ष कलेक्टर का भी जिक्र कर रहे हैं| वायरल ऑडियो में बीती 24 जुलाई को हुए बरेली के अलीगंज रेत खदान के कर्मचारी ओर ग्रामीणों के विवाद का भी जिक्र किया गया है| दोनो नेताओ ने खुलकर लेनदेन की बात फोन पर की जिसका यह ऑडियो वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में खुल्लम खुल्ला हो रही डील से सियासत गरमा गई है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews