निर्माणाधीन पुलिया से टकराई मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस, टला बड़ा हादसा

निर्माणाधीन पुलिया से टकराई मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस, टला बड़ा हादसा

Raisen Road Accident: रायसेन के सागर रोड पर टोल नाके के पास बनाई जा रही पुलिया से टकराकर मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना आज सुबह की है जिसमें एंबुलेंस बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक एंबुलेंस गैरतगंज से मरीज को लेकर हमीदिया अस्पताल भोपाल जा रही थी। सुबह करीब 8:15 पर एंबुलेंस निर्माणाधीन पुलिया के पास सड़क पर दुर्घटना का शिकार होकर बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, मरीज भी सुरक्षित है। मामले को लेकर एंबुलेंस चालक का कहना है कि मरीज को लेकर भोपाल जा रहे थे तभी मौसम खराब होने के चलते छाई हुई धुंध से निर्माणाधीन पुलिया नहीं दिखाई दी और बेकाबू एंबुलेंस पुलिया से टकरा गई।

पुलिया और फोरलेन का हो रहा है निर्माण

रायसेन में गोपालपुर से लेकर पठारी जेल तक 6 किलोमीटर की फोरलेन सड़क का 22 करोड़ की लागत से निर्माण किया जा रहा है। वहीं नई पुलिया का निर्माण करने को भी कहा गया है लेकिन ठेकेदार ने पुरानी पुलिया को ना तोड़ते हुए उसके ऊपर मटेरियल डालकर काम करना शुरू कर दिया गया है। ठेकेदार को नई पुलिया बनानी थी लेकिन उसके द्वारा ऐसा नहीं किया जा रहा है और शासन के आदेश पर लीपापोती करते हुए मनमानी की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews