कांग्रेस ने की डीएचओ नीरा चौधरी की चुनाव आयोग में शिकायत

कांग्रेस ने की डीएचओ नीरा चौधरी की चुनाव आयोग में शिकायत

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस ने सांची विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी की पत्नी डॉक्टर नीरा चौधरी की शिकायत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की है। डॉक्टर नीरा चौधरी भोपाल में जिला स्वास्थ्य अधिकारी हैं और उनके खिलाफ सरकारी पद पर रहते हुए चुनाव प्रचार का आरोप लगाया गया है।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को शिकायत करते हुए लिखा है कि नीरा चौधरी डीएचओ प्रभु राम चौधरी के चुनाव संबंधी वीडियो में प्रचार करती हुई दिखाई पड़ रही हैं, जबकि वह एक शासकीय अधिकारी हैं। यह वीडियो भारतीय जनता पार्टी द्वारा अधिकृत रूप से जारी किया गया है और उनके चुनाव प्रचार का प्रमुख वीडियो है।

शिकायत के साथ वीडियो की कॉपी एक सीडी के रूप में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपी गई है जिसमें डॉ नीरा चौधरी डीएचओ भोपाल को सांची विधानसभा क्षेत्र में अपने पति एवं भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी के पक्ष में चुनाव कैंपेनिंग कर रही है। इसमें वह राजनीतिक व्यक्तियों के साथ आम सभा कर रही हैं तथा राजनीतिक उद्देश्य हेतु जनसंपर्क0 कर भाजपा के लिए वोट भी मांग रही हैं। कांग्रेस ने कहा है कि ऐसा किया जाना आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है और इसकी जांच कर आयोग से डॉक्टर नीरा चौधरी पर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews