कोरोना संकट के बीच गरीब लोगों के लिए लगातार उठ रहे मदद के हाथ

कोरोना संकट के बीच गरीब लोगों के लिए लगातार उठ रहे मदद के हाथ

दिनेश यादव

रायसेन- देश भर में तेजी से फैल रही कोरोना वायरस महामारी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में 21 दिन के लॉक डाउन का ऐलान किया गया था उससे पहले पीएम मोदी ने एक दिन के जनता कर्फ्यू की अपील भी की थी जिसका सभी ने समर्थन किया था लॉक डाउन के ऐलान के बाद अगर देश में सबसे ज्यादा किसी पर असर पड़ा है तो वह गरीब तबके के लोगो और दिहाड़ी मजदूरो इन दोनों पर सबसे ज्यादा लॉक डाउन का असर देखने को मिल रहा है जिसके कारण इन लोगो को दो वक्त की रोटी ना मिलने का डर सता रहा है लेकिन भारत एक ऐसा देश है जहां मुसीबत के समय में पूरा देश एक साथ खड़ा होकर हर मुश्किल से लड़ने के लिए तैयार रहता है वही इन गरीब और दिहाड़ी मजदूरों के लिए अलग-अलग इलाकों में समाजसेवी राजनेता सहित अन्य लोग इन सभी लोगों के लिए दो वक्त की भोजन व्यवस्था एवं अन्य सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं जिससे की कोई भी भूखा ना रह सके।

गरीबों की मदद के लिए आगे आया अटवाल परिवार घर घर बांट रहा राशन

रायसेन जिले के बाड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जोधा सिंह अटवाल जेएस अटवाल फाउंडेशन के बैनर तले नगर की गरीब बस्तियों में राशन सामग्री बांट रहे हैं जिसमें 5 किलो आटा एक किलो चावल एक किलो तुवर दाल एक किलो प्याज टमाटर एक लीटर मीठा तेल का पैकेट हल्दी मिर्ची धनिया के साथ ही एक साबुन गरीब लोगों तक पहुंचा रहे हैं इस दौरान उनके साथ नायब तहसीलदार बाड़ी जेएस फाउंडेशन के सदस्य गुरिंदर सिंह अटवाल सरवजीत सिंह अटवाल जस्सी अटवाल सहित टीम के अन्य लोग मौजूद रहे इस दौरान जोधा सिंह अटवाल ने कहा कि इस वैश्विक बीमारी को हराने में जनता को अपने घरों में रहना और सोशल डिस्टेंस का पालन करना बेहद जरूरी है ऐसे में जब तक लॉक डाउन रहेगा नगर का कोई गरीब भूखा नहीं सोएगा यह राशन वितरण निरंतर चलता रहेगा अगर कोई गरीब छूट जाता है तो वह निसंकोच अटवाल परिवार मैं आकर अपना राशन ले जा सकता है मुश्किल की घड़ी में अटवाल परिवार की इस पहल की सभी ने सराहना की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews