मंडीदीप में फिर कोरोना की दस्तक,गुरूग्राम से लौटे व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव

मंडीदीप में फिर कोरोना की दस्तक,गुरूग्राम से लौटे व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव

रायसेन/दिनेश यादव

मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। गुरूग्राम (दिल्ली) से लौटे एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं और भोपाल से 6 जून को ट्रेन से गुरूग्राम पहुंचा था। वहां से ये 8 जून को वापस मंडीदीप आए। 10 जून को हालत संदिग्ध लगने पर भोपाल में एडमिट होकर चेकअप कराया और गुरूवार देर रात आई रिपोर्ट में वो संक्रमित पाए गए हैं।

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गौहरगंज एसडीएम भी उस इलाके में पहुंचे जहां मरीज रहता था।  गौहरगंज एसडीएम विनीत तिवारी, तहसीलदार संतोष बिठोलिया और थाना प्रभारी राजीव जंगले ने मरीज के संपर्क में आए बाकी 3 परिजनों को होम क्वॉरेंटाइन किया है। इसी के साथ मंडीदीप स्थित महावीर नगर फेस-2 कालोनी निवासी उस 60 फ्लैट वाली बिल्डिंग को कंटेनमेंट एरिया घोषित करने की भी संभावना है।
औबेदुल्लागंज बीएमओ डॉ अरविंद सिंह चौहान ने मामले की पुष्टि की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews