कलेक्टर ने लगवाई कोविड वैक्सीन, फ्रंटलाइन वर्कर्स के वैक्सीनेशन का दौर जारी

कलेक्टर ने लगवाई कोविड वैक्सीन, फ्रंटलाइन वर्कर्स के वैक्सीनेशन का दौर जारी

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट। जिले में कोरोना के खिलाफ जंग में फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोविड वैक्सीन (covid vaccine) लगाई जा रही है। रायसेन स्थित वैक्सीनेशन सेन्टर पर कलेक्टर उमाशंकर भार्गव (collector umashankar bhargava) ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगवाने के बाद उन्होंने आधा घंटे वेटिंग रूम में बिताया। इस दौरान कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने कहा कि कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसे लगवाने से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती।

कलेक्टर ने हर व्यक्ति से अपनी बारी आने पर वैक्सीन लगवाने की अपील की। वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में जिले में जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल बेगमगंज, सिविल अस्पताल बरेली, स्वास्थ्य सामुदायिक केन्द्र गैरतगंज, स्वास्थ्य सामुदायिक केन्द्र बाड़ी, स्वास्थ्य सामुदायिक केन्द्र गौहरगंज, स्वास्थ्य सामुदायिक केन्द्र मण्डीदीप, स्वास्थ्य सामुदायिक केन्द्र सिलवानी, स्वास्थ्य सामुदायिक केन्द्र उदयपुरा तथा स्वास्थ्य सामुदायिक केन्द्र सलामतपुर में फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews