मंडीदीप नगर पालिका में कर्मचारी रिश्वत लेते धराए, लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई

मंडीदीप नगर पालिका में कर्मचारी रिश्वत लेते धराए, लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट। मंडीदीप नगर पालिका में बुधवार को लोकायुक्त ने छापा मारा। यहां नगरपालिका के दो दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी करतार सिंह एवं परमानंद विश्वकर्मा को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Alirajpur news : उड़द की फसलों में लगा पीला मोजक, प्रशासन आया एक्शन में

इन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने को लेकर 10 हजार की रिश्वत मांगी थी। फरियादी रामा राव गणेशे ने इसकी शिकायत भोपाल लोकायुक्त में की थी और इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने इन्हें 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त थाना प्रभारी नीलम पटवा के नेतृत्व में कार्यवाही हुई। ये मामला रायसेन जिले के औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप नगर पालिका का है।

आवेदक रामा राव गड़ेशे सिंह निवासी मंडीदीप द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल को 20 सितंबर को शिकायत की गई थी कि आवेदक से नगर निगम पालिका मंडीदीप के सुपरवाइजर परमानंद विश्वकर्मा जल निगम नगर पालिका मंडीदीप एवं करतार सिंह प्रभारी प्रधानमंत्री आवास योजना दोनों के द्वारा फरियादी रामा राव गणेशे से प्रधानमंत्री आवास योजना की सब्सिडी की दूसरी किस्त राशि 100000 के लिए 10000 रूप्ये रिश्वत की थी। शिकायत का सत्यापन कराया गया जो सही पाए जाने पर बुधवार को लोकायुक्त दल भोपाल द्वारा आरोपी परमानंद के कहने पर राजा मीना को फरियादी रामाराव द्वारा दिए गए। आवेदक द्वारा बताए जाने पर टीम को देखकर राजा मीना ने रिश्वत राशि 8000 रुपये रोड पर ठेले के पास फेंक दी। लोकायुक्त दल भोपाल द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 7, P.C. Act, 120 बी भादवि के अन्तर्गत कार्यवाही की है।

https://vimeo.com/611680124

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews