मां की मौत से दुखी युवती ने बालकनी से कूदकर जान दी, लोग बनाते रहे वीडियो

मां की मौत से दुखी युवती ने बालकनी से कूदकर जान दी, लोग बनाते रहे वीडियो

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना संकटकाल में रायसेन से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। अपनी मां की मौत से दुखी एक युवती ने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। इस दौरान नीचे जमा लोग वीडियो बनाते रहे लेकिन कोई उसकी मदद के लिए नहीं पहुंचा। घरवालों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन ये कोशिश नाकाम हो गई।

कोरोना से निबटने के लिए विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव ने शिवराज से की यह मांग

23 वर्षीय युवती का नाम रितिका बताया जा रहा है जो मंडीदीप थाना क्षेत्र के हिमांशु मेघा सिटी कॉलोनी में रहती थी। एक दिन पहले की उसकी मां की कोरोना से मृत्यु हुई थी। रितिका इस घटना से बेहत आहत और सदमे में थी। इसी सदमे में उसने फ्लैट की बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। ये देखकर परिवार वाले उसे बचाने दौड़े। कुछ देर तक युवती बालकनी से लटकी रही। इस दौरान नीचे लोगों की भीड़ जमा हो गई लेकिन लोग तमाशबीन बने देखते रहे और वीडियो बनाते रहे। किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की। कुछ देर बाद रितिका नीचे गिर गई और बुरी तरह घायल हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews