पूजा पाठ से बच्चे कराने की गारंटी, रायसेन में सक्रिय हुआ गैंग।

पूजा पाठ से बच्चे कराने की गारंटी, रायसेन में सक्रिय हुआ गैंग।

रायसेन डेस्क रिपोर्ट। रायसेन जिले में दो अज्ञात लोगों का गैंग सक्रिय हो गया है। यह लोगों संतान होने की गारंटी देता है और उनके घर में पूजा पाठ के बहाने चोरी करके फरार हो जाता है। पुलिस ने इनका पता लगाने वालों को इनाम देने की घोषणा की है।

तीनों कृषि कानून निरस्त, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लगाई अंतिम मुहर

रायसेन के कोतवाली थाने के कुसियारी गांव में वीर सिंह मीणा की बहू के बच्चे नहीं हो रहे थे। वे काफी परेशान थे। 29 नवंबर को दो लोगों ने उनसे संपर्क किया और कहा कि हम ऐसा पूजा पाठ करेंगे कि तुम्हारी बहू को बच्चा हो जाएगा। पूजा करते समय इन्होंने वीर सिंह की पत्नी और मां से पूजा वाले स्थान पर उनके आभूषण रखवा लिए और मां और पत्नी से कहा कि गांव में माता के मंदिर तक हो कर आएं। जब वे दोनों लौटकर आई तब तक दोनों व्यक्ति आभूषण लेकर फरार हो गए थे। वीर सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

Swachh Survekshan 2022: अनूठी पहल- बाहर कचरा फेंका तो दिन भर होगी रामधुन

एक अन्य मामला चिकलोद निवासी गोलू मान्झी के साथ घटा। दो अज्ञात लोगों ने गोलू मान्झी से कहा कि उनकी पत्नी के बच्चे नहीं हो रहे हैं। पूजा पाठ करने से हो जाएंगे। पूजा करते समय गोलू मान्झी की पत्नी से आभूषण रखवा लिए और गोलू को आटे की गोली बहते पानी में बहाने और पत्नी को खेत की मिट्टी लाने के लिए भेज दिया। जब दोनों लौट कर आए तब तक दोनों व्यक्ति आभूषण लेकर फरार हो गए। इस मामले में भी थाने गोहरगंज में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

नए वैरिएंट से लड़ने की तैयारी, कोविशील्ड बनेगी बूस्टर डोज! DCGI की मांगी गई मंजूरी

पुलिस का कहना है कि दोनों बदमाशों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। वे पैशन मोटरसाइकिल चलाते हैं। पंडित बनकर तिलक लगाकर घूमते फिरते रहते हैं। पुलिस ने इनका पता बताने वालों को उचित नाम देने और नाम व पता गुप्त रखने की बात कही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews