रायसेन,डेस्क रिपोर्ट। रायसेन के ओबैदुल्लागंज थाने के एक हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, राजू पटेल नाम के इस प्रधान आरक्षक ने अपने सरकारी निवास में फांसी लगाई। मृतक राजू पटेल ओबैदुल्लागंज थाना में मोबाइल चालक थे, 50 साल के राजू पटेल के फांसी लगाने की घटना सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में कर रही है। हालांकि अभी कोई सुसाइड नोट या फिर मौत का कारण सामनें नही आया है।
प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, थानें में मचा हड़कंप
Written by:Harpreet Kaur
Last Updated:





