मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना का शुभारंभ, कलेक्टर ने कहा इससे मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना का शुभारंभ, कलेक्टर ने कहा इससे मिलेगा रोजगार

दिनेश यादव/रायसेन। मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना के तहत कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने तकनीकी प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस दौरान कई बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर भार्गव ने कहा  कि कौशल उन्नयन प्रशिक्षण तभी सफल है जब प्रिशिक्षित युवा को रोजगार मिले या फिर वह स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें। प्रशिक्षण का मुख्य उदेश्य युवाओं का कौशल संवर्धन कर उन्हें अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के दौरान कौशल संवर्धन होने से युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलेगी। साथ ही कलेक्टर भार्गव ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से कहा कि पूरी लगन और गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि स्वयं का रोजगार स्थापित करने या अन्य संस्थानों में रोजगार प्राप्त करने में कठिनाई न आए। कलेक्टर भार्गव ने प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थीयों को प्रशिक्षण सामग्री भी वितरित की। बता दें प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को प्लास्टिक व रबर के क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews