सनसनीखेज वारदात: बुजुर्ग की हत्या, चारपाई पर मिला धड़, सिर ढूंढ़ने में जुटी पुलिस

सनसनीखेज वारदात: बुजुर्ग की हत्या, चारपाई पर मिला धड़, सिर ढूंढ़ने में जुटी पुलिस

रायसेन| मध्य प्रदेश के रायसेन(Raisen) जिले के साँची (Sanchi) में एक सनीसनीखेज हत्याकांड से हड़कंप मच गया है| धोबीखेड़ा गांव में शुक्रवार को 80 वर्षीय एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई। खून से सना धड़ चारपाई पर पड़ा मिला। जबकि सिर गायब था। अभी तक उनके सर की खोज जारी है। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फेल गई है| सूचना मिलने पर एसपी (SP) मोनिका शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं।

जानकारी के मुताबिक साँची (Sanchi) थानाक्षेत्र के ग्राम धोबी खेड़ी में बुज़ुर्ग बाबूलाल शर्मा की हत्या कर दी गई । बुज़ुर्ग बाबुलाल शर्मा अपने घर के पीछे बने बाड़े में सोये हुए थे| सुबह जब परिवार वाले उन्हें देखने पहुंचे, तो चीख निकल गई| बाबुलाल के शरीर से उनका सर ही गायब था।

डॉग स्क्वाड और सांची पुलिस मृतक के सिर को ढूंढने में लगी है। भोपाल (Bhopal) से टीम भी मौके पर पहुंची है। परिजनों ने बताया कि बाबूलाल घर के पीछे बाड़े में सो रहा था, सुबह मृत मिला। पुलिस ने प्रकरण दर्ज का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews